
पंजाब के लुधियाना जिले मे इस फैक्ट्री में लगी भीषण आग
मचा हडकंप
चंडीगढ़ 12 अप्रैल (विश्व वार्ता): बडी खबर सामने आ रही है कि पंजाब के लुधियाना जिले में उत्तम नमकीन फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की 12 गाडिय़ां मौके पर पहुंची और आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पाया गया। इस दौरान एक फायर कर्मी भी झुलस गया। आग से मालिक को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।
फैक्ट्री दुगरी स्थित भाई हिम्मत सिंह नगर गली नंबर 4 में है। अचानक फैक्ट्री की पहली मंजिल पर लगी बिजली की भट्टियों में धमाका हुआ। कुछ ही देर में आग ने तेल के पास पहुंची और विकराल रूप धारण कर लिया।























