म्यांमार सेना के हवाई हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोगो की मौत
संयुक्त राष्ट्र ने म्यांमार की सेना के हवाई हमले की निंदा की
चंडीगढ़ 11 अप्रैल (विश्व वार्ता) म्यांमार की सेना ने सैन्य शासन के विरोध में एक कार्यक्रम में शामिल हुए आम नागरिकों की भीड़ पर हवाई हमला किया जिसमे कई बच्चों सहित 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई. वहां के द एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट से यह जानकारी मिली।
कहा गया है कि यह कार्यक्रम सैन्य शासन के विरोधियों की ओर से आयोजित किया गया था, जिसमें आम लोग शामिल हुए थे। न्यूज एजेंसी एएफपी के मुताबिक, म्यांमार की सेना ने एक गांव पर हवाई हमले की पुष्टि की है, जिसमें 100 से अधिक लोग मारे गए।
संयुक्त राष्ट्र ने म्यांमार में हुए इस घातक सेना के हवाई हमले की निंदा की है. संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त वोल्कर तुर्क ने बयान जारी कर कहा कि “ये हवाई हमले की रिपोर्ट काफी भयभीत है”. एएफपी समाचार एजेंसी की रिपोर्ट से मिली जानकारी.
























