
पीएम मोदी आज राजस्थान की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को करेंगे रवाना
चंडीगढ़ 12 अप्रैल (विश्व वार्ता): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वर्चुअल माध्यम से राजस्थान की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस दौरान रेल, संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव भी जयपुर में उपस्थित रहेंगे। यह ट्रेन की नियमित सेवा 13 अप्रैल, 2023 से शुरू होगी और जयपुर, अलवर और गुड़गांव होते हुए राजस्थान के अजमेर और दिल्ली कैंट के बीच दौड़ेगी।





















