
पंजाब के इस जिले मे सडक हादसे मे पुलिस मुलाजिम की मौत से शोक में डूबा परिवार
चंडीगढ़ 11 अप्रैल (विश्व वार्ता) पंजाब के बंठिडा जिले के डबवाली रोड पर शीश महल के पास पुल पर एक मोटरसाइकिल सवार पुलिस मुलाजिम को एक ट्राले ने टक्कर मार दी, जिससे मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई। घटनास्थल पर वर्धमान चौकी पुलिस ने पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस उक्त ट्राले को ट्रेस कर रही है।
जानकारी के अनुसार हादसे में उक्त पुलिस मुलाजिम गंभीर रूप से जख्मी हो गया था व कुछ ही समय बाद उसने दम तोड़ दिया। दुर्घटना की सूचना मिलने पर सहारा जन सेवा के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक पुलिसकर्मी की लाश को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया।





















