
हरियाणा सरकार द्वारा देर रात बडे स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल
पढिये किसे कहा लगाया गया
चंडीगढ़ 11 अप्रैल (विश्व वार्ता) हरियाणा सरकार ने देर रात बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए करीब 50 आईएएस व एक आईएएस, एक आईआरएस व 1 एचसीएस अधिकारी तब्दील किए हैं।
तब्दील किए गए अधिकारियों में पंचकूला के जिलाधीश महावीर कौशिक की जगह अंबाला की जिलाधीश प्रियंका सोनी को नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार कई अन्य जिलों के जिलाधीश व नगर निगम आयुक्तों को तब्दील किया गया है। जिलाधीशों में अजय कुमार को अब यशपाल की जगह डिप्टी कमिश्नर रोहतक लगाया गया है।
इसी प्रकार प्रदीप दहिया को अजय कुमार की जगह नूंह जिलाधीश लगाया गया है। जबकि अंबाला मंदीप कौर को जगदीश शर्मा की जगह फतेहाबाद का जिलाधीश नियुक्त किया गया है। जबकि प्रशांत पवार को अंबाला, जगदीश शर्मा को कैथल लगाया गया है।
देखें नीचे लिंक






















