
गृहमंत्री अमित शाह आज असम के डिब्रूगढ़ में जनसभा को करेंगे संबोधित
चंडीगढ़ 11 अप्रैल (विश्व वार्ता) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज राज्य के डिब्रूगढ़ में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। यह जानकारी असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने दी। शर्मा ने ट्वीट किया, ‘‘असम की धरती पर गृह मंत्री अमित शाह जी का अभिनंदन कर हमेशा सुखद अनुभूति होती है। आज डिब्रूगढ़ हवाई अड्डा पहुंचने पर उनका स्वागत कर खुशी हुई। वह आज डिब्रूगढ़ में एक जनसभा को संबोधित करने के अलावा असम भाजपा के जिला कार्यालय का शिलान्यास करेंगे।’’





















