
इस वक्त की बडी खबर
एस.जी.पी.सी. द्वारा भेजा गया वफद डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल के साथियों से मिलने पहुंचा
चंडीगढ़ 10 अप्रैल (विश्व वार्ता) बडी खबर सामने आ रही है कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के वकील का वफद अयम की डिब्रूगढ़ जेल पहुंचा है जहां जेल में अमृतपाल के 8 साथी बंद हैं। एस.जी.पी.सी. द्वारा भेजा गया वफद डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल के साथियों से मिलने पहुंचे हैं।
बता दें कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने ऐलान किया था वह डिब्रूगढ़ में बंद अमृतपाल के साथियों के लिए केस लड़ेंगे। ये वफद एडवोकेट भगवंत सिंह सियालका के नेतृत्व में भेजा गया है। गौरतलब है कि ऑपरेशन अमृतपाल के चलते उसके साथियों को हिरासत में लेकर डिब्रूगढ़ जेल भेजा गया था। अमृतपाल के चाचा भी डिब्रूगढ़ जेल में बंद है।























