
बेमेतरा हिंसा के विरोध में आज छत्तीसगढ़ बंद
हिन्दू संगठन और बीजेपी के कार्यकर्ता शहर में घूमते नजर आए
जगह जगह किया गया चक्का जाम
चंडीगढ़ 10 अप्रैल (विश्व वार्ता) छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के एक गांव में हुई दो समुदायों के बीच हुई झड़प में एक युवक की जान चली गई थी। इस हत्या के विरोद में विश्व हिंदूं परिषद ने आज छत्तीसगढ़ बंद का आयोजन किया है। इस दौरान प्रदेश में जगह-जगह चक्काजाम किया जा रहा है। सभी व्यापारियों से दुकानें बंद कराई जा रही है। बाजार बंद रखने के लिए व्यावसायियों से अनुरोध किया गया।
सुबह से ही हिन्दू संगठन और बीजेपी के कार्यकर्ता शहर में घूमते नजर आए। व्यापारियों ने भी बंद के आव्हान पर अपनी दुकानें सुबह से ही बंद रखी है। सुबह कुछ जगहों पर खुले ठेलों को भी संगठन के लोगो ने बंद कराया। बीजेपी और हिन्दू संगठन के लोगों का कहना है कि सरकार के राज में अराजकता का माहौल है।























