
पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने हरप्रीत सिंह बराड़ को नवनियुक्त अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप मे दिलाई शपथ
चंडीगढ़ 10 अप्रैल (विश्व वार्ता) पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट मे आज मुख्य न्यायाधीश ने नवनियुक्त अतिरिक्त न्यायाधीश हरप्रीत सिंह बराड़ को शपथ दिलाई। उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पहले सरकार ने वरिष्ठ अधिवक्ता हरप्रीत सिंह बराड़ को पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने की अधिसूचना जारी की थी। सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने हाल ही में न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति के लिए बराड़ के नाम की सिफारिश की थी।























