
लुधियाना मे नाले मे गिरा एक वर्षीय मासूम का मिला शव
48 घंटो के बाद मिला शव
चंडीगढ़ 10 अप्रैल (विश्व वार्ता) पंजाब के लुधियाना जिले मे गत 7 अप्रैल को हैबोवाल स्थित काली माता मंदिर के पास बूढ़ा नाले मे एक वर्षीय मासूम का शव को एक किलोमीटर दूर बरामद किया गया है। पुलिस ने जाकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को हुई घटना के बाद बच्चे का पता लगाने के लिए बचाव अभियान शुरू किया गया था। पुलिस ने कहा कि मृतक की पहचान हिमांशु के रूप में हुई, जिसका शव घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर बरामद किया गया।पुलिस निरीक्षक बिट्टन कुमार ने बताया कि मृतक के पिता मोहन सिंह ने पुलिस को बताया कि वह पांच दिन पहले अपने पैतृक गांव फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश से यहां आये थे।





















