
पंजाब के इस जिले मे लिखे मिले खालिस्तान के नारे
बैसाखी व खालसा साजना दिवस के अवसर पर होना है बड़े स्तर पर कार्यक्रम
चंडीगढ़ 10 अप्रैल (विश्व वार्ता) पंजाब के जिला बंठिडा के तलवंडी साबो मे उस समय हडकंप मच गया जब सिख फॉर जस्टिस के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक बार फिर खालिस्तान के नारे में लिखवा दिए हैं।
पता चला है कि यह खालिस्तानी नारे खालसा दिवस से चार दिन पहले बठिंडा के तलवंडी साबो में लिखे गए हैं, जहां बैसाखी व खालसा साजना दिवस के अवसर पर बड़े स्तर पर कार्यक्रम होना है।यह नारे तलवंडी साबो के माता साहिब कौर गल्र्स कॉलेज के बाहर लिखवाए हैं। पन्नू ने इसकी वीडियो भी बनाकर वायरल की है। जिसमें वह साफ तौर पर बोल रहा है कि पंजाब का हल खालिस्तान ही है।























