
श्री दरबार साहिब नतमस्तक हुए पंजाब डीजीपी गौरव यादव
बैसाखी के मद्देनजर डी.जी.पी. सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे
मीडिया से बातचीत करते हुए दिया बडा बयान
चंडीगढ़ 10 अप्रैल (विश्व वार्ता) पंजाब के डीजीपी गौरव यादव आज अमृतसर पहुंचे। पंजाब के डी.जी.पी. गौरव यादव आज सचखंड श्री दरबार साहिब नतमस्तक होने पहुंचे। दरअसल, बैसाखी के मद्देनजर डी.जी.पी. सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे हुए थे। उनके साथ डीसीपी परमिंदर भंडाल भी मौजूद रहे। डीजीपी ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि पाकिस्तान के साथ मिलकर देश में अशांति फैलाने वालों के मंसूबों को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।
डीजीपी ने प्रवासी भारतीयों से यह भी कहा कि अगर किसी को पंजाब के माहौल के बारे में कोई शंका है तो वह अपने निकट संबंधियों से जानकारी लेकर अपनी शंकाएं दूर कर सकता है। अमृतपाल का सीधे तौर पर नाम लिए बगैर डीजीपी ने कहा कि कानून के मुताबिक उन्हें कानून के सामने पेश होना पड़ता है और पुलिस कानून के मुताबिक काम करेगी।























