
देश में एक बार फिर कोरोना पैर पसारता हुआ
वायरस का बढ़ता खतरा देख तैयारियां तेज, देशभर के अस्पतालों में आज होगी मॉक ड्रिल
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया तैयारियों की समीक्षा करेंगे
देश मे पिछले 24 घंटो मे इतने हजार नये मामले
चंडीगढ़ 10 अप्रैल (विश्व वार्ता) कोरोना एक बार फिर पूरे देश में पैर पसार रहा है। जिसे देखते हुए दो दिवसीय कोरोना मॉक ड्रिल आज से शुरू होगी। सोमवार और मंगलवार को अस्पतालों में मॉक ड्रिल के जरिए कोरोना से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। यह मॉक ड्रिल सरकारी और निजी दोनों अस्पतालों में कराई जाएगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया आज झज्जर एम्स का दौरा करेंगे और तैयारियों का जायजा लेंगे।
गौरतलब है कि पंजाब, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली और राजस्थान में कोरोना के कई मामले सामने आ चुके हैं।
पिछले 24 घंटे में कोरोना के 5,357 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव रोगियों की संख्या संख्या 32,814 हो गई है। दिल्ली में कोरोना पॉजिटिविटी रेट 20 प्रतिशत से अधिक है। ऐसे अस्पतालों में कोरोना की तैयारियों का जायजा लेने के लिए देशभर के सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में मॉक ड्रिल कराई जाएगी। केंद्रीय मंत्री खुद हरियाणा के झज्जर के अस्पताल में मॉक ड्रिल के दौरान मौजूद रहेंगे।























