
पंजाब विधानसभा के बजट सत्र का आज तीसरा दिन
सत्र मे विपक्ष द्वारा सत्तापक्ष सरकार को घेरने की संभावना
चंडीगढ़, 7 मार्च (विश्व वार्ता) पंजाब विधानसभा के बजट सत्र का आज तीसरा दिन है। आज सत्र मे कैग की रिपोर्ट जारी की जाएगी, जोकि वर्ष 2021- 22 की होगी। इसी दिन सप्लीमेंट्री डिमांड और बिल पेश किया जाएगा। वही विपक्ष द्वारा सत्तापक्ष पर लगातार हमले किये जा रहे है जिसका बखूबी सीएम मान जोरदार पलटवार कर रहे है।
बतां दे कि कल भी बजट सत्र के दौरान सदन में कामकाज की शुरुआत प्रश्नकाल से हुई उसके बाद सीएम भगवंत मान और विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा के बीच खूब तीखी नोंक झोंक हुई। सीएम मान ने विरोधियों को करारा जवाब देते हुए कहा, पंजाब का खजाना लूटने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। चाहे अपना हो या परदेशी, भ्रष्टाचारी तो भ्रष्टाचारी ही है। उन्होंने कहा, आपके बीच अभी भी कई भ्रष्टाचारी बैठे हैं। चिंता न करें, सभी भ्रष्टाचारियों का नंबर आएगा। कांग्रेस के पुराने मुख्यमंत्री ने अपने भ्रष्ट- मुख्यमंत्री की लिस्ट बनाई थी। आपके आलाकमान ने सूची प्रकाशित की। पंजाब की जनता की एक-एक पाई का हिसाब होगा























