
ऑल इंडिया केडी सिंह बाबू सब-जूनियर अंडर-14 हॉकी टूर्नामेंट में हरियाणा की टीम बनी चैंपियन
चंडीगढ़, 6 मार्च (विश्व वार्ता) 33वें ऑल इंडिया केडी सिंह बाबू सब-जूनियर अंडर-14 हॉकी टूर्नामेंट में हरियाणा की टीम चैंपियन बन गई है। उन्होंने फाइनल मुकाबले में राउंडग्लास पंजाब हॉकी अकेडमी को 3-0 से मात दी। पंजाब ने अभी तक टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया था लेकिन वे फाइनल में अपने प्रदर्शन को कायम नहीं रख सके। इस मैच में पंजाब की टीम शुरुआत से ही बैकफुट पर नजर आई।





















