
विमेंस प्रीमियर लीग 2023:
गुजरात जायंट्स और यूपी वॉरियर्ज के बीच मुकाबला जारी
चंडीगढ़, 5 मार्च (विश्व वार्ता) विमेंस प्रीमियर लीग 2023 में गुजरात जायंट्स और यूपी वॉरियर्ज के बीच मुकाबला जारी है। मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में गुजरात की कप्तान स्नेह राणा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। 10 ओवर के बाद टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 67 रन बना लिए हैं सोफिया डंकली और सब्बिनेनी मेघना ने पहले विकेट के लिए 34 रन जोड़े। लेकिन, चौथे ओवर में डंकली आउट हो गईं। अगले ही ओवर में मेघना भी पवेलियन लौट गईं। टीम फिर 6 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 45 रन ही बना सकी।























