
भारत-ऑस्ट्रेलिया दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन भारत को संकट से निकालने मे जुटे दो स्पिन गेंदबाज
भारत 200 के पार पहुंचा
चंडीगढ, 18 फरवरी (विश्ववार्ता): भारत-ऑस्ट्रेलिया दूसरे टेस्ट का दूसरे दिन का खेल जारी है। आज मुकाबले का दूसरा दिन है और तीसरा सेशन जारी है। भारत को संकट से निकालने मे दो स्टार स्पिन गेंदबाज अक्षर पटेल और रविचंद्रन अश्विन जुटे हुए है। पहली पारी में ऑस्ट्रेलियाई टीम के 263 रन के जवाब में भारत ने 7 विकेट पर 201 रन बना लिए हैं। अक्षर पटेल और रविचंद्रन अश्विन खेल रहे हैं। दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है।
इससे पहले विराट कोहली 44 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मैथ्यू कुह्नमैन ने आऊट कर दिया। कोहली से पहले रवींद्र जडेजा 26 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें टॉड मर्फी ने आऊट कर दिया। दोनों के बीच 59 रनों की अर्धशतकीय साझेदारी की।श्रेयस अय्यर 4 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें नाथन लायन ने पीटर हैंड्सकॉम्ब के हाथों कैच कराया। यह लायन का चौथा विकेट है। उन्होंने 100वां टेस्ट खेल रहे चेतेश्वर पुजारा (0 रन), कप्तान रोहित शर्मा (32 रन) और केएल राहुल (17 रन) के विकेट लिए।























