
भारत-ऑस्ट्रेलिया दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल जारी
मेजबान भारत को लगे 4 बडे झटके, अभी स्कोर बोर्ड पर लटके है मात्र इतने रन
चंडीगढ, 18 फरवरी (विश्ववार्ता): भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का दूसरा टेस्ट के दूसरे दिन का खेल जारी है ऑस्ट्रेलिया ने आज मैच के दूसरे दिन बडा पलटवार करते हुए भारत ने चार विकेट उखाड दिये है और स्कोर बोर्ड पर अभी 66 रन ही लटके है। विराट कोहली और रवींद्र जडेजा क्रीज पर हैं। श्रेयस अय्यर 4 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें नाथन लायन ने पीटर हैंड्सकॉम्ब के हाथों कैच कराया। यह लायन का चौथा विकेट है। उन्होंने 100वां टेस्ट खेल रहे चेतेश्वर पुजारा (0 रन), कप्तान रोहित शर्मा (32 रन) और केएल राहुल (17 रन) के विकेट लिए।
बतां दे कि कल ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 263 रनों पर सिमट गई। जवाब में भारतीय टीम ने पहले दिन बिना नुकसान के 21 रन बना लिये थे। पहले दिन का खेल समाप्त होने पर रोहित शर्मा 13 और केएल राहुल 4 रन के निजी स्कोर पर नाबाद लौटे। कल ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। ऑस्ट्रेलिया की ओर से ओपनर उस्मान ख्वाजा ने सबसे ज्यादा 81 रन बनाए, जबकि पीटर हैंड्सकॉम्ब 72 रन बनाकर नाबाद लौटे। उन्होंने 5वां अर्धशतक पूरा कर लिया है। वहीं, कप्तान पैट कमिंस ने 33 रन का योगदान दिया। भारतीय टीम की ओर से मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। अश्विन-जडेजा को तीन-तीन सफलताएं मिलीं।























