
महिला विश्वकप मे भारत ने पाकिस्तान को दी करारी हार
टी-20 क्रिकेट के इतिहास में भारत ने पाकिस्तान को 11वीं बार हराया
चंडीगढ, 13 फरवरी (विश्ववार्ता)भारतीय महिला क्रिेकेट ने T-20 विश्व कप के अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान को सात विकेट से मात दी. भारत ने 19 ओवर में ही 150 रन के लक्ष्य को हासिल कर लिया. जीत के साथ ही भारत ने दो प्वाइंट हासिल कर लिए.
यह भारतीय महिला टीम की वर्ल्ड कप में पाक पर 5वीं जीत है। विमेंस टी-20 क्रिकेट के इतिहास में भारत ने पाकिस्तान को 11वीं बार हराया है।
पाकिस्तान ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 149 रन बनाए। टीम की ओर से आयेशा नसीम ने 25 गेंदों पर 43 रनों की विस्फोटक पारी खेली। वहीं, कप्तान बिस्माह मरूफ ने 55 गेंद पर नाबाद 68 रन बनाए। जेमिमा रोड्रिग्ज को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया है।





















