
दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की पारी बिखरी
मात्र इतने रनो पर ही 7 विकेट उखडे , अभी भी भारत की बढत से इतने रन पीछे
पारी की हार का खतरा मंडराया
चंडीगढ, 11 फरवरी (विश्ववार्ता) भारत ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट मैच में मेजबान भारत ने जीत की तरफ कदम बढा दिये है और ऑस्ट्रेलिया पर पारी की हार का खतरा मडराने लगा है। आज मैच का दूसरा सेशन चल रहा है। कंगारू टीम ने दूसरी पारी में 7 विकेट पर 67 रन बना लिए हैं। टीम अभी 156 रन से पिछड़ रही है। स्टीव स्मिथ क्रीज पर हैं। पैट कमिंस (1 रन) रवींद्र जडेजा का दूसरा शिकार बने। जडेजा ने मार्नस लाबुशेन (17 रन) को भी आउट किया था।रविचंद्रन अश्विन ने 31वीं बार टेस्ट में 5 विकेट लिए। उन्होंने एलेक्स कैरी (10 रन), पीटर हैंड्सकॉम्ब (6 रन), मैट रैनशॉ (2 रन), डेविड वॉर्नर (10 रन) और उस्मान ख्वाजा (5 रन) को आउट किया। भारत ने अपनी पहली पारी में 400 रन बनाए। इसके साथ ही टीम इंडिया को 223 रन की बढ़त मिली। ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 177 रन पर सिमटी थी।























