
टी-20 ट्राई सीरीज के फाइनल मे आज भारतीय महिला टीम का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से
चंडीगढ, 2 फरवरी (विश्ववार्ता): महिला क्रिकेट में भारत, वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 त्रिकोणीय सीरीज खेली जा रही है. जिसमे आज फाइनल मुकाबले मे भारत का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा। इससे पहले भारतीय टीम ने आखिरी मुकाबले में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हरा दिया था। यह मैच ईस्ट लंदन में खेला जाएगा. भारत के लिए वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए मुकाबले में हरमनप्रीत और जेमिमा रोड्रिगेज ने शानदार पारी खेली. वहीं दीप्ति शर्मा ने 3 विकेट झटके थे।
बतां दे कि वेस्टइंडीज ने पहले बैटिंग करते हुए भारत को 95 रनों का लक्ष्य दिया था इसके जवाब में भारत ने 13.5 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान के साथ लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत के लिए स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिगेज ओपनिंग करने आईं. मंधाना महज 5 रन बनाकर आउट हो गईं. जबकि जेमिमा ने 39 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 42 रन बनाए. उन्होंने 5 चौके भी लगाए. हरलीन देओल 13 रन बनाकर आउट हुईं. हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी पारी खेली. उन्होंने 23 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 32 रन बनाए. उन्होंने 4 चौके भी लगाए।





















