
जालंधर पहुंचा वेस्टइंडीज क्रिकेट का स्टार धाकड बल्लेबाज
आप विधायक शीतल अंगुराल ने क्रिस गेल से की मुलाकात
चंडीगढ, 31 जनवरी (विश्ववार्ता) : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टार और वेस्टइंडीज के आलराउंडर धाकड खिलाड़ी क्रिस गेल को किसी पहचान के मोहताज नही है वे आज जालंधर स्पोट्र्स मार्किट जो कि देशभर में काफी मशहूर है। आज खिलाड़ी क्रिस गेल जालंधर स्पोट्र्स मार्केट में एक मशहूर कंपनी के बस्ती क्षेत्र ऑफिस में गए। जहां पर कंपनी के प्रबंधकों के साथ-साथ स्थानीय विधायक शीतल अंगुराल ने भी उनका शानदार स्वागत किया। खिलाड़ी ने स्पोट्र्स मार्किट से जुड़ी कई जानकारी हासिल की। कंपनी प्रबंधकों के साथ-साथ स्थानीय विधायक शीतल अंगुराल ने उनका स्वागत किया। क्रिस गेल इंटरनेशनल क्रिकेटर में इसी कंपनी के बैट से खेलते हैं। वही इस दौरान विधायक शीतल अंगुराल ने क्रिस गेल को बताया कि पंजाब सरकार जालंधर में स्पोट्र्स यूनिवर्सिटी बनाने जा रही है। इसकी तैयारियां चल रही है। इस पर क्रिस गेल ने पंजाब सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि यह अच्छा कदम है। स्पोट्र्स यूनिवर्सिटी बनने से युवाओं की ऊर्जा किसी गलत जगह पर लगने की बजाय सही दिशा में लगेगी।























