आसाराम को रेप केस में उम्रकैद की सजा
चंडीगढ, 31 जनवरी (विश्ववार्ता) : आसाराम को बलात्कार मामले में आजीवन कारावास की सजा हुई है गुजरात के गांधीनगर की सेशंस कोर्ट ने यह सख्त फैसला लिया है। अदालत ने 2013 के इस दुष्कर्म कांड पर सुनवाई करते हुए मंगलवार को सजा का ऐलान किया. आसाराम के खिलाफ यह केस काफी चर्चित रहा था औऱ उन पर गवाहों को धमकाने औऱ साक्ष्यों को प्रभावित करने का आरोप भी लगा था इनमें उनकी पत्नी भी शामिल थीं। सेशन कोर्ट ने सोमवार को आसाराम को दोषी ठहराया था जिसके बाद मंगलवार को सजा सुनाई गई. कोर्ट ने पीड़िता को 50 हजार का मुआवजा देने का आदेश भी दिया है।
























