
पंजाब मे फिर नाबालिग लडकी बनी हवश का शिकार
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
चंडीगढ, 31 जनवरी (विश्ववार्ता) : आज समाज मे कही पर भी महिलाएं और मासूम बच्चियां सुरक्षित नही है चाहे वह घर ही क्यों न हो ऐसा ही मामला पंजाब के लुधियाना जिले के थाना शिमलापुरी के न्यू जनता नगर में हुआ जहां नाबालिग लडक़ी को पिछले कई महीनो से आरोपी युवक डरा धमका कर अपनी हवस का शिकार बनाने का मामला सामने आया। नाबालिका ने परेशान होकर आपबीती अपनी मां को बताई और लडक़ी की मां ने पुलिस को सूचित कर शिकायत दी।
इस सारी घटना की जानकारी लडक़ी ने परिवार को दी और पुलिस ने पूरी छानबीन करने दौरान आरोपी प्रिंस कुमार पुत्र संतोष कुमार वासी लालपुर, झारखंड हाल वासी न्यू जनता नगर के विरुद्ध धारा 376, 506 आईपीसी व पोस्को एक्ट 4,6 के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल लडक़ी का मेडिकल करवाने और डॉक्टरों की रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।























