
लखनऊ में दूसरे टी20 मैच के बादमचा बवाल
क्रिकेट स्टेडियम के पिच क्यूरेटर हटाए गए
चंडीगढ, 31 जनवरी (विश्ववार्ता) : लखनऊ के इकाना स्टेडियम में भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 मैच के बाद बवाल मच गया और रिपोर्ट के मुताबिक पता चला है कि मौजूदा पिच क्यूरेटर को हटाकर संजीव कुमार अग्रवाल को इकाना स्टेडियम का नया पिच क्यूरेटर बनाया गया है। जानकारी के लिए बतां दे कि दूसरा टी-20 मैच बेशक भारत ने जीत लिया लेकिन दोनों टीमें 100 रन बनाने के लिए भी जूझती दिखी थीं। न्यूजीलैंड की टीम 20 ओवर में 99 रन ही बना सकी थी। जवाब में भारत ने भी सिर्फ एक गेंद शेष रहते मैच जीता था। इस पिच को लेकर भारतीय कप्तान हार्दिक पंड्या ने भी अपनी नाराजगी जताई थी. मैच के बाद उन्होंने कहा था, ‘ईमानदारी से कहूं तो यह एक विकेट सदमा देने वाला था. मुझे मुश्किल विकेटों से कोई फर्क नहीं पड़ता, मैं इसके लिए पूरी तरह तैयार हूं, लेकिन ये दोनों विकेट टी20 के लिए नहीं बने थे। इसलिए रिपोर्ट के अनुसार पच क्यूरेटर को हटाकर संजीव कुमार अग्रवाल को इकाना स्टेडियम का नया पिच क्यूरेटर बनाया गया है।





















