
केंद्रीय सडक़ परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने की बड़ी घोषणा
देश मे इस तारीख को नौ लाख से ज्यादा सरकारी वाहन सडक़ों से हटाए जाएंगे
चंडीगढ, 31 जनवरी (विश्ववार्ता) केंद्रीय सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों, परिवहन निगमों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के स्वामित्व वाले 9 लाख से अधिक वाहन, जो 15 वर्ष से अधिक पुराने होंगे 1 अप्रैल से सडक़ों से हटा दिया जाएगा और नए वाहन उनकी जगह लेंगे। उद्योग निकाय फिक्की द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा कि सरकार इथेनॉल, मेथनॉल, बायो-सीएनजी, बायो-एलएनजी और इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को सुविधाजनक बनाने के लिए कई कदम उठा रही है। इस संबंध में बात करते हुए उन्होंने कहा, “हमने अब 15 साल से अधिक पुराने 9 लाख से अधिक सरकारी वाहनों को स्क्रैप करने की मंजूरी दे दी है और प्रदूषण फैलाने वाली बसों और कारों को सडक़ से हटा दिया जाएगा और उनकी जगह नए वैकल्पिक ईंधन वाले वाहन उनकी जगह लेगें सडक़ परिवहन और राजमार्ग मंत्री ने कहा, “इससे वायु प्रदूषण काफी हद तक कम होगा।”
गडकरी ने कहा था कि वह प्रत्येक शहर के केंद्र से 150 किलोमीटर के भीतर कम से कम एक ऑटोमोबाइल स्क्रैपिंग सुविधा विकसित करना चाहते हैं, जबकि यह दावा करते .जबकि यह दावा करते हुए कि देश में पूरे दक्षिण एशियाई क्षेत्र का वाहन स्क्रैपिंग हब बनने की क्षमता है।























