
हरियाणा में खौफनाक वारदात: पति ने पहले पत्नी और फिर खुद को गोली से उडाया, मौत
चंडीगढ, 31 जनवरी (विश्ववार्ता) हरियाणा के बहादुरगढ़ में एक व्यक्ति ने खौफनाक वारदात को अंजाम देते हुए पहले अपनी पत्नी को और फिर खुद को गोली मार दी जिसके बाद मौके पर ही दोनो की मौत हो गई। जिससे इलाके मे हडकंप मच गया है। डाली। सूचना मिलने पर आसौदा थाना, मांडोठी चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस मौके पर ही है। जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि दोनों में कुछ समय से अनबन चल रही थी। हंसराज उर्फ सोनू पुत्र इंदर सिंह उम्र 35 साल पब्लिक हेल्थ सोनीपत में नौकरी करता था। वह अपनी मां के साथ सोनीपत में ही रहता था। यहां पत्नी 32 वर्षीय संतोष पर लगातार दो गोली चलाई। इसके बाद खुद को भी गोली मार ली। पुलिस मामले की जांच करने मे जुट गई हैँ।





















