भारत के बजट पर सारे विश्व की नजऱें-पीएम मोदी
कहा सदन में तकरार तो होगी और होनी भी चाहिए
चंडीगढ, 31 जनवरी (विश्ववार्ता) आज संसद का बजट सत्र शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने मीडिया को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि आज बजट सत्र शुरू हो रहा है। अर्थ जगत में जिनकी मान्यता है उनकी आवाज आशा की किरण ला रही है। पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत की वर्तमान राष्ट्रपति संयुक्त सदन को पहली बार संबोधित किया। उनका संबोधन भारत के संविधान, संसदीय प्रणाली का गौरव है और आज नारी सम्मान का भी अवसर है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बजट सत्र का पहला दिन महत्वपूर्ण है. सदन में तकरार तो होगी और होनी भी चाहिए. विपक्ष पूरी तैयारी के साथ आया है और हम पूरी तरह मंथन करके देश के लिए अमृत निकालेंगे। उन्होंने कहा कि देश के बजट पर विश्व की नजर है. बजट से लोगों को काफी उम्मीदें हैं इसलिए दुनिया के कई देश हमें देख रहे हैं. हमारा लक्ष्य देश पहले-देशवासी भी होना चाहिए. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इकोनॉमिक सर्वे पेश करेंगी. इससे पहले राष्ट्रपति दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी।
बतां दे कि लोकसभा चुनाव 2024 से पहले मोदी सरकार का अंतिम पूर्ण बजट है. मोदी सरकार साल 2014 से अब तक कुल 9 बजट पेश कर चुकी है. इस साल 10वां बजट पेश होगा।
‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे
'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री...






















