
पंजाबी गायक दलेर सिंह मेहंदी की याचिका पर हाईकोर्ट ने विदेश मंत्रालय को नोटिस जारी कर मांगा जवाब
पढिये क्या है पूरा मामला
चंडीगढ, 31 जनवरी (विश्ववार्ता) मशहूर पंजाबी गायक दलेर सिंह मेहंदी ने अपने पासपोर्ट के नवीनीकरण के लिए पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी याचिका पर हाईकोर्ट ने विदेश मंत्रालय को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। याचिका में दलेर मेहंदी ने हाईकोर्ट को बताया कि उन्हें विदेश में आयोजित होने जा रहे एक कार्यक्रम में शामिल होना है। उनके पासपोर्ट की वैधता केवल 16 मार्च तक है और इसके नवीनीकरण के लिए स्थानीय पासपोर्ट कार्यालय में आवेदन किया है और इस पर अभी फैसला नहीं हुआ है।
पढिये क्या है पूरा मामला
पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी के खिलाफ साल 2003 में एक केस दर्ज हुआ था. ये केस कबूतरबाजी और मानव तस्करी का था. इसे दलेर मेहंदी और इनके भाई शमशेर सिंह के खिलाफ भी दर्ज हुआ था. उस समय कुल 31 मामले दर्ज हुए थे. इस केस में करीब 15 साल की सुनवाई हुई थी. इसके बाद 2018 में पटियाला की ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट कोर्ट ने उन्हें 2 साल कैद और 2 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई थी. हालांकि, इस केस में सिर्फ 2 साल की सजा थी. ऐसे में ये सजा 3 साल से कम होने के चलते उसी समय दलेर मेहंदी को जमानत मिल गई थी. वहीं, इस में एक और आरोपी बुलबुल मेहता को बरी कर दिया गया था. जबकि दो अन्य आरोपी शमशेर सिंह और दूसरे की मौत हो चुकी है.इस सजा को लेकर दलेर मेहंदी ने ट्रायल कोर्ट की सजा के फैसले को पटियाला सेशन कोर्ट में चुनौती दी थी. इसके बाद से केस की सुनवाई सेशन कोर्ट में चल रही थी. 14 जुलाई को एडिशनल सेशन जज एचएस ग्रेवाल ने दलेर मेहंदी की याचिका को सिरे से खारिज कर दिया था और फिर दलेर को गिरफ्तार कर लिया गया था।























