
पंजाब के इस जिले में खेत से मिले हैंड ग्रेनेड और कारतूस
मचा हडकंप
चंडीगढ, 31 जनवरी (विश्ववार्ता) पंजाब के मोगा जिले से बडी खबर आ रही है कि एक खेत से हैंड ग्रेनेड और कारतूस मिले जिससे हडकंप मच गया है। किसान के खेत में ये विस्फोट बरामद किए गए। बड़ी मात्रा में कारतूस और दो हैंड ग्रेनेड बरामद हुए। ये विस्फोटक एक किसान के खेत में मिट्टी के नीचे दबाकर रखे गए थे। किसान को सोमवार को उस वक्त पता चला जब वो अपने खेत समतल कर रहा था। मोगा में विस्फोट मिलने की पुष्टि करते हुए मोगा एसएचओ ने बताया कि धरमकोट के पंडोरी गांव में दो हथगोले और 36 कारतूस बरामद किए हैं। ये सभी विस्फोटक किसान इकबाल सिंह खेतों से मिले हैं। इसकी जानकारी उसे तब हुई जब वो अपना खेत समतल कर रहा था। इस दौरान उनसे दो बम जैसी वस्तुएं और कारतूस देखे। जिसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को मिली।























