
चंडीगढ़ नगर निगम के नए मेयर अनूप गुप्ता की प्रधानगी में पहली हाउस बैैठक हुई सम्पन्न
चंडीगढ, 30 जनवरी (विश्ववार्ता) नवनियुक्त मेयर अनूप गुप्ता की अध्यक्षता में चंडीगढ़ नगर निगम की पहली हाउस बैैठक हुई। पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित इस बैठक में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। चंडीगढ़ नगर निगम की बैठक में भाषण देते हुए प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने कहा कि शहर के विकास को लेकर पार्षदों पर दबाव है. उन्होंने सभी 35 पार्षदों को मिलकर काम करने को कहा। उन्होंने कहा कि उनका एकमात्र उद्देश्य जनता की सेवा करना होना चाहिए। ऐसे में उन्हें ईमानदारी से काम करना चाहिए।
चंडीगढ़ नगर निगम की बैठक में प्रशासक बीएल पुरोहित ने कहा कि सभी 35 पार्षदों को मिलकर काम करने को कहा। उन्होंने कहा कि उनका एक ही लक्ष्य जनता की सेवा होना चाहिए। ऐसे में उन्हें ईमानदारी से काम करना चाहिए।























