
पाकिस्तान के पेशावर में मस्जिद में फिदायीन मे हमला
हमले मे 30 से ज्यादा लोगो की दर्दनाक मौत, इतने लोग हुए घायल
चंडीगढ, 30 जनवरी (विश्ववार्ता) बडी खबर पाकिस्तान के पेशावर में पुलिस लाइन में स्थित एक मस्जिद में फिदायीन हमला हुआ है। पता चला है कि मस्जिद में जैसे ही नमाज शुरू हुई इसी वक्त फियादीन ने खुद को बम से उड़ा लिया. इस हमले में अभी तक 32 लोगों की मौत हो गई है वहीं 147 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायलों में 25 पुलिस के जवान भी शामिल हैं. पुलिस के अधिकारियों ने कहा है कि प्राथमिक जांच के अनुसार यह सामने आया है कि मस्जिद में एक आत्मघाती हमला हुआ है. फिदायीन ने खुद को उस वक्त बम से उड़ाया जब नमाज की जा रही थी. पाकिस्तान के सीनियर जर्नलिस्ट ने ट्वीटर पर बताया है कि इस खौफनाक हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान में तालिबान समर्थित संगठन टीटीपी यानी तहरीक ए तालिबान ए पाकिस्तान ने ली है।























