
चंडीगढ़ में आज से दो दिवसीय जी-20 शिखर सम्मेलन शुरू
चंडीगढ, 30 जनवरी (विश्ववार्ता) चंडीगढ़ में आज से दो दिवसीय जी-20 शिखर सम्मेलन शुरू होगा. जी-20 में दुनियाभर के तमाम बड़े मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है. आर्थिक तौर पर कमजोर देशों को विकसित करने के लिये भी कई योजनाएं बनाई जाएंगी. विभिन्न देशों द्वारा इस दिशा में झेली जा रही चुनौतियों पर भी चर्चा होगी। जी-20 मेंबर देशों के प्रतिनिधि, आमंत्रित देशों के प्रतिनिधि समेत बुलाई गई अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं के प्रतिनिधि इस दो दिवसीय बैठक में शामिल होंगे। जानकारी अनुसार पता चला है कि फॉरेन डेलिगेट्स को शहर के मशहूर पर्यटक स्थलों पर भी घुमाने का प्रोग्राम है। इनमें रॉक गार्डन, सुखना लेक, रोज और कैपिटल कॉम्प्लेक्स अहम हैं। इसके लिए विदेशी भाषाओं के जानकार गाइड्स की भी मदद ली जाएगी।
बता दें कि कई विश्व आर्थिक संकटों के जवाब छोडऩे के लिए 1999 में जी-20 शिखर सम्मेलन को स्थापित किया गया था. यह जी-20 शिखर सम्मेलन सालाना तौर पर करवाया जाता है। जिसकी अध्यक्षता इस बार भारत देश कर रहा है, जो कि देश के लिये गौरव की बात है, चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा दो दिनों में विश्व से आए प्रतिनिधियों का देश की संस्कृति के साथ-साथ शहरों का भी विस्तृत दौरा करवाया जा रहा है।























