
सतगुरु कबीर साहिब का 506 वा अंतध्र्यान दिवस कबीर अध्यात्म केंद्र मे मनाया जायेगा- भाटिया,राजीव परमार
चंडीगढ, 30 जनवरी (विश्ववार्ता) सतगुरु कबीर साहिब जी की अपार दया और कृपा से कौशल्या नदी के तट पर, मौजा इस्लाम नगर नजदीक गाँव रामपुर सियुड़ी, पंचकुला शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर सतगुरु कबीर अध्यात्म केंद्र की पुण्य भूमि पर 2 फरवरी दिन बुधवार को सतगुरु कबीर साहिब जी का 506 वा अंतध्र्यान दिवस निम्न कार्यक्रम अनुसार बड़ी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस बात की जानकारी जनरल सेक्रेटरी राजीव परमार और आर.के. भाटिया, प्रधान ने दी है।
उन्होने बताया कि समारोह में सतगुरु कबीर आश्रम, सकडी (बैजनाथ) के महंत करुणाकर साहेब जी, महंतजगदीश साहेब (जालंधर), महंत प्रकाशदास साहेब जी (तरावड़ी), संत सतगुरु दास जी (पिंजौर), पाठी मनीराम जी (मण्डी, हि.प्र.) के प्रवचनों का आयोजन किया जायेगा। आर. डी. कैले भजन गायक, एआर चण्डीगढ़ द्वारा सतगुरु कबीर साहिब जी के भजन प्रस्तुत किए जाएंगे।























