
हरियाणा के किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ की गिरफ्तारी से भडके
आज पंजाब व हरियाणा के इन स्थानों पर करेगें हाइवे जाम
चंडीगढ, 30 जनवरी (विश्ववार्ता) हरियाणा प्रदेश के किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ की गिरफ्तारी से किसान संगठनों मे भारी रोष है। संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक मे फैसला किया गया कि आज इसके विरोध में हरियाणा में तीन जगह और पंजाब में दो जगहों पर नेशनल हाईवे जाम किए जाएंगे। जानकारी के लिए बतां दे कि बीकेई अध्यक्ष लखविंद्र सिंह औलख ने बताया कि सोनीपत में किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ सहित कई किसान साथियों को बीती 28 जनवरी शनिवार को सोनीपत पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। जिनको अभी तक रिहा नहीं किया गया है। जिसके विरोध स्वरूप आज 12 बजे हरियाणा व पंजाब के किसान दोनों राज्यों में रोड जाम करेंगे।
हरियाणा में तीन जगह धार (पानीपत), मययड़ टोल हांसी, भावदीन टोल सिरसा पर रोड जाम किए जाएंगे। वहीं पंजाब में 2 जगह बठिंडा थर्मल चौक और हरीके हैड श्री अमृतसर साहिब रोड जाम किया जायेगा। किसान नेताओं की रिहाई तक रोड जाम का कार्यक्रम जारी रहेगा।























