
खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 का रंगारंग शुभारंभ आज
चंडीगढ, 30 जनवरी (विश्ववार्ता) मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के तात्या टोपे स्टेडियम ‘खेलो इंडिया’ की मेजबानी के लिए सज-धज कर तैयार है। पहली बार मध्यप्रदेश में होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स के उद्घाटन समारोह की भव्य तैयारी की गई है। आज दूधिया रोशनी में रंगारंग व सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ‘खेलो इंडिया’ की शुरुआत हो जाएगी। पहले दिन वालीबाल के मुकाबले से शुरुआत होगी। सोमवार को भोपाल के तात्या टोपे नगर स्टेडियम में शाम 7 बजे केंद्रीय खेल और युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय खेल राज्य मंत्री निशीत प्रमाणिक और प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया की उपस्थिति में खेल महाकुंभ का रंगारंग शुभारंभ किया जायेगा।





















