
आज पीएम मोदी ने मन की बात मे की कश्मीर व युवाओं मे खेलकूद के प्रति उत्साह पर विशेष चर्चा
पढिये पूरी खबर
चंडीगढ, 29 जनवरी (विश्ववार्ता) प्रधानमंत्री ने रेडिया पर प्रसारित मन की बात में आज कश्मीर के मनोहर दृश्यों और वहां युवाओं में खेल-कूद के प्रति बढ़ रहे उत्साह की विशेष रूप से चर्चा की। पीएम मोदी ने कहा ‘एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है कि ‘स्वर्ग इससे ज्यादा खूबसूरत और क्या होगा?’ ये बात बिल्कुल सही है तभी तो कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है। आप भी इन तस्वीरों को देखकर कश्मीर की सैर जाने का जरुर सोच रहे होंगे।” बफर्बारी की वजह से हमारी कश्मीर घाटी हर साल की तरह इस बार भी बहुत खूबसूरत हो गई है। पीएम मोदी ने कहा, ‘मैं चाहूंगा, आप, खुद भी जाइए और अपने साथियों को भी ले जाइए। कश्मीर में बफर् से ढ़के पहाड़, प्राकृतिक सौन्दर्य के साथ-साथ और भी बहुत कुछ देखने-जानने के लिए हैं। जैसे कि कश्मीर के सय्यदाबाद में शरदकालीन खेल-कूद आयोजित किए गए। इनका मुख्य आकर्षण स्नो क्रिकेट रहा।’























