
हॉकी वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला आज: बेल्जियम और जर्मनी भिडेगें मैदान मे
चंडीगढ, 29 जनवरी (विश्ववार्ता) हॉकी वर्ल्ड कप, 2023 का फाइनल मुकाबला आज बेल्जियम और जर्मनी के बीच खेला जाएगा। मैच शाम 7 बजे से भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में शुरू होगा। सेमीफाइनल में जर्मनी ने ऑस्ट्रेलिया को 4-3 से हराया। और, इसी दिन खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में बेल्जियम ने नीदरलैंड्स को हराकर फाइनल में जगह बनाई। अब बेल्जियम बनाम जर्मनी फाइनल मैच 29 जनवरी को भुवनेश्वर के कलिंग अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में खेला जाएगा। और, सेमीफाइनल में हारने वाली टीमें ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड्स ब्रॉन्ज मेडल के लिए एक और मुकाबला करेंगे।
जानकारी के लिए बतां दे कि गौरतलब है कि पहले सेमीफाइनल मैच में जर्मनी ने ऑस्ट्रेलिया को 4-3 से हरा दिया और खिताबी भिड़ंत के लिए क्वालीफाई कर गई। जबकि, इसी दिन शाम 7 बजे खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मैच में बेल्जियम और नीदरलैंड्स के बीच कांटे की टक्कर हुई। मैच 2-2 गोल से बराबरी पर खत्म हुआ। जिसके बाद पेनल्टी शूटआउट में बेल्जियम 3-2 से बाज़ी मार ले गई और फाइनल में जगह बना ली। फाइनल मैच 29 जनवरी की शाम 7 बजे आरंभ होगा। और, ब्रॉन्ज मेडल के लिए ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड्स के बीच इसी दिन शाम 4.30 बजे मैच खेला जाएगा।





















