
जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए चंडीगढ पूरी तरह तैयार
चंडीगढ ट्रिब्यून चौक का सौंदर्यकरण निखरकर आया सामने
देश में 55 स्थानों पर 200 से अधिक बैठकें होंगी आयोजित
चंडीगढ, 28 जनवरी (विश्ववार्ता): जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए सिटी ब्युटीफुल चंडीगढ पूरी तरह से तैयार है। G20 देशों की इंटरनेशनल फाइनेंशियल आर्किटेक्चर पर दो दिवसीय समिट मीटिंग चंडीगढ़ में होगी। यह मीटिंग 30 और 31 जनवरी को शहर के होटल ललित में होगी। चंडीगढ प्रशासन ने दो फेज में लेक क्लब, स्पोट्र्स क्लब और बर्ड पार्क के एरिया को पूर्ण विकसित कर दिया है। वही ट्रिब्यून चौक का सौंदर्यीकरण देखते ही बन रहा है जहां पर प्रशासन ने 20 देशों के झंडे लगा दिए हैं जो देखने में काफी आकर्षक लग रहे है। आने जाने वाले लोग गाडियो का शीशा नीचे कर लगातार झंडों को निहार रहे है। दूसरी तरफ बैठक में हिस्सा लेने के लिए शुक्रवार को पहले विदेशी प्रतिनिधि चंडीगढ़ पहुंच गए।
बतां दे कि भारत में होने वाली इस साल जी-20 की बैठक को लेकर पर्यटन मंत्रालय विभिन्न देशों से आने वाले मेहमानों को भारत की समृद्ध खानपान व सांस्कृतिक विरासत दिखाने के लिए तैयार है। जानकारी के लिए बतां दे कि भारत इस साल जी-20 की अध्यक्षता कर रहा है और ऐसे में विदेशी प्रतिनिधियों को अतुल्य भारत की झलक दिखाने त्र20 के साथ ही केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय का मुख्य ध्यान देश को एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में पेश करने पर होगा।























