
पहाड़ों मे बर्फबारी से पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ मे फिर शीतलहर का कहर
कल चंडीगढ़ व हरियाणा में बारिश के आसार
चंडीगढ, 27 जनवरी (विश्ववार्ता) पहाड़ों पर हो रही लगातार बर्फबारी के कारण उत्तर भारत मे फिर शीतलहर से लोग कांपने लगे है। पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ मे लगाातर चल रही ठंडी हवााओं ने मौसम मे फिर तब्दीली कर दी है। अब आज जनवरी से नए पश्चिमी विक्षोभ के विकसित होने से कल यानि की 29 जनवरी को दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा में बारिश की संभावना है।
दो दिन पहले तक दस डिग्री से ऊपर चल रहा न्यूनतम तापमान गिरकर 5.8 तक पहुंच गया। वहीं, अधिकतम तापमान में भी सामान्य से एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, दिल्ली के मुकाबले में एनसीआर में ठंड से थोड़ी राहत रही। गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 7.1, फरीदाबाद में 9.1, गाजियाबाद में 8.3 व नोएडा में तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग की माने तो आज लगभग ऐसा ही मौसम बना रहेगा। हवा के कारण सुबह-शाम ठंड परेशान करेगी।
‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे
'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री...























