
भारत- न्यूजीलैंड के बीच आज पहला टी20 मुकाबला
हिसाब बराबर करना चाहेंगे कीवी
चंडीगढ, 27 जनवरी (विश्ववार्ता) भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज रांची में खेला जाएगा।वनडे में हारने के बाद कीवियों का इरादा टी20 सीरीज में पलटवार करने का होगा. वहीं, भारतीय टीम टी20 में अपना दबदबा कायम रखना चाहेगी. बीते साल भारत एक भी द्विपक्षीय टी20 सीरीज नहीं हारा है. इस साल भी टीम इंडिया ने जीत के साथ शुरुआत की है.
साल 2012 में न्यूजीलैंड की टीम पहली बार टी20 सीरीज खेलने भारत दौरे पर आई. इस दौरान कीवियों ने 2 मैचों की सीरीज 1-0 से अपने नाम की.





















