
भारत के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने रचा इतिहास
सूर्यकुमार यादव बने टी20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर
चंडीगढ, 25 जनवरी (विश्ववार्ता) भारत के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को आईसीसी ने साल का सर्वश्रेष्ठ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया है। सूर्यकुमार यादव का बल्ले से शानदार साल रहा, जहां उन्होंने कई रिकॉर्ड्स तोड़े और कीर्तिमान स्थापित किए।सूर्यकुमार यादव एक कैलेंडर ईयर में 1000 या ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने थे। उन्होंने साल 2022 का अंत सबसे जयादा रन बनाने वाले बल्लेबाज के रूप में किया। सूर्या ने 187.43 के बेहतरीन स्ट्राइक रेट से 1164 रन बनाए थे।























