
भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरे वनडे मे भारत की जोरदार शुरूआत, दोनो ओपनर बल्लेबाजों ने जमाये शतक
भारत को लगा पहला झटका, जानिये 28 ओवर के खेल के बाद का स्कोर
चंडीगढ, 24 जनवरी (विश्ववार्ता): भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला जारी है। । न्यूजीलैंड ने टॉस जीता और भारत को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। भारत की तरफ से ओपनिंग करतेे हुए कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने जोरदार शुरूआत देते हुए पहले विकेट के लिए 212 रन जोडे। अब भारत का स्कोर 27 ओवर में एक विकेट के नुकसान के 222 रन बना लिए हैं। कप्तान रोहित शर्मा शतक जमाने के बाद आऊट हो गये है शुभमन गिल का साथ देने विराट कोहली क्रीज पर हैं।























