
भारत- न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का अंतिम मुकाबला आज
भारत सीरीज मे 2-0 से आगे
चंडीगढ, 24 जनवरी (विश्ववार्ता) भारत- न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का आज अंतिम मुकाबला खेला जायेगा। दोनों टीमों के दरम्यान यह मैच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में होगा. भारत इस सीरीज में निर्णयायक बढ़त ले चुका है. हैदराबाद में खेले गए पहले मैच में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 12 रन से हराया. वहीं रायपुर में दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने कीवियों को 8 विकेट से शिकस्त दी. अब तीसरे मैच में रोहित शर्मा एंड कंपनी मेहमानों का 3-0 से सफाया करना चाहेगी. वहीं न्यूजीलैंड अंतिम मुकाबला जीतकर सीरीज का हैपी एंडिंग करना चाहेगा.





















