
मेजबान भारत हॉकी विश्व कप से बाहर
चंडीगढ, 23 जनवरी (विश्ववार्ता) भारतीय टीम हॉकी विश्व कप से बाहर हो गई है। भारत ने मैच में पहला गोल किया। उसके बाद उसने दूसरा गोल किया। न्यूजीलैंड ने एक गोल कर वापसी की तो भारत ने तीसरा गोल कर दिया। उसके बाद लग रहा था कि टीम इंडिया आसानी से मैच जीत जाएगी, लेकिन कीवी टीम ने जबरदस्त वापसी की। उसने दो दनादन गोल करके भारतीय खिलाड़ी और फैंस को हैरान कर दिया। न्यूजीलैंड ने मैच में पिछड़ने के बाद बराबरी की और फिर पेनाल्टी शूआउट में जीत हासिल कर ली। भारत के लिए मैच में ललित उपाध्याय, वरुण कुमार और सुखजीत सिंह ने गोल दागे। टीम इंडिया 2018 में क्वार्टर फाइनल में पहुंची थी।





















