
भारत को न्यूजीलैड ने दिया 109 रनो का लक्ष्य
भारत ने 5 ओवर मे बिना नुकसान के बनाये इतने रन
चंडीगढ, 21 जनवरी (विश्ववार्ता): भारतीय गेंदबाजो की धारधार गेंदबाजी के आगे आज न्यूजीलैंड ने घुटने टेक दिये और भारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड की पारी 34.3 ओवर में 108 रन पर समेट दी। जवाब में भारत ने 5 ओवर में बिना नुकसान के 25 रन बना लिए हैं। कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल क्रीज पर हैं। भारत के लिए शमी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। हार्दिक पंड्या और वॉशिंगटन सुंदर को 2-2 विकेट लिए। मोहम्मद सिराज, शार्दूल ठाकुर और कुलदीप यादव को एक-एक विकेट मिला।























