प्रताप बाजवा ने डाॅ. मनमोहन सिंह को ‘फर्जी प्रधानमंत्री’ कहकर सिखों और पंजाबियों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई: शिरोमणी अकाली दल
कहा कि इस मुददे पर राहुल गांधी की चुप्पी इस बात का संकेत है कि वो भी डाॅ. मनमोहन सिंह को फर्जी समझते हैं: प्रो. चंदूमाजरा
चंडीगढ़/20जनवरी(विश्व वार्ता)-: शिरोमणी अकाली दल ने आज कहा है कि प्रतिपक्ष पंजाब कांग्रेस के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने जिस तरह से पूर्व प्रधानमंत्री डाॅ. मनमोहन सिंह को ‘फर्जी‘ प्रधानमंत्री बताकर उनका अपमान किया है,उससे ब़ड़े पैमाने पर सिख समुदाय और पंजाबियों की भावनाएं आहत हुई हैं।
यहां एक प्रेस बयान जारी करते हुए वरिष्ठ अकाली नेता प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने कहा पंजाब के सिखों को कि डाॅ. मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री पद पर पदोन्नत किए जाने पर बेहद गर्व महसूस किया है। उन्होने कहा, ‘‘ डाॅ. मनमोहन सिंह ने भी बेहद गरिमा से काम किया और दुनिया भर में पहचान दिलाई। उन्हे किसी भी तरह से फर्जी नही कहा जा सकता है, लेकिन अगर बाजवा द्वारा यह कहना यह इंगित करता है कि प्रताप बाजवा जैसे नेता अपने आकाओं को खुश करने के लिए किस हद तक जा सकते हैं’’।
यह कहते हुए कि बाजवा ने डाॅ. मनमोहन सिंह के व्यक्तित्व का अपमान बेहद शर्मनाक तरीके से करने के लिए तुरंत माफी मांगनी चाहिए तथा अपना बयान वापिस लेना चाहिए। प्रो. चंदूमाजरा ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से बाजवा के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करते हुए कहा,‘‘ अगर बाजवा द्वारा पालन किए गए मानदंडों को ध्यान में रखा जाए तो आप भी पंजाब कांग्रेस के अनुसार एक फर्जी नेता ही हैं’’।
प्रो. चंदूमाजरा ने कहा कि बाजवा के बयान पर राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी की चुप्पी से संकेत मिलता है कि वे भी डाॅ. मनमोहन सिंह को फर्जी ही मानते हैं। उन्होने कहा ,‘‘ पूर्ववर्ती यूपीए कार्यकाल के दौरान जब राहुल गांधी ने डाॅ. मनमोहन सिंह के फैसलों को कमतर आंका था तब उनकी कार्रवाई भी यही बात साबित करती है। उन्होने कहा कि सभी को दिखाई दे रहा है कि कांग्रेस अब समाप्त हो गई है। उन्होने कहा कि गांधी परिवार ने सिख प्रधानमंत्री को ‘फर्जी’ माना और अब लोग परिवार को ‘फर्जी’ कह रहे हैं।






















