
भारत ने हासिल की वनडे क्रिकेट के इतिहास की सबसे बड़ी जीत, बनाया का वल्र्ड रिकॉर्ड
चंडीगढ, 15 जनवरी (विश्ववार्ता) भारत ने वनडे क्रिकेट के इतिहास की सबसे बड़ी जीत का वल्र्ड रिकॉर्ड बना दिया है। भारत ने श्रीलंका को तीन मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में 317 रन से हराया। भारत ने इस मामले में न्यूजीलैंड का 15 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। कीवी टीम ने 2008 में आयरलैंड को 290 रन से हराया था। विराट कोहली, शुभमन गिल और मोहम्मद सिराज भारत की जीत के हीरो रहे। विराट 166* रन की पारी खेलते हुए करियर का 46वां वनडे शतक जमाया।























