
भारत-श्रीलंका दूसरा वनडे मे श्रीलंका ही हालत पतली
आधी से ज्यादा टीम लौटी पेवेलियन, भारतीय गेंदबाजो ने शानदार प्रदर्शन
चंडीगढ, 12 जनवरी (विश्ववार्ता) भारत-श्रीलंका वनडे सीरीज का दूसरे मुकाबले मे श्रीलंका की हालत पतली हो गई है। भारतीय गेंदबाजो ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका के 27.2 ओवर में छह विकेट उखाड दिये है जिसके बाद श्रीलंका संघर्ष करता नजर आ रहा है। अभी स्कोर बोर्ड पर 150 रन ही लटके हैं। वनिंदु हसरंगा और दुनिथ वेलागे क्रीज पर हैं। चरिथ असलंका 15 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें कुलदीप यादव ने कैच एंड बोल्ड किया। इससे पहले कप्तान दसुन शनाका (2 रन), डेब्यू मैच खेल रहे नुआनिदु फर्नांडो (50 रन), धनंजय डी सिल्वा (शून्य), कुसल मेंडिस (34 रन) और अविष्का फर्नांडो (20 रन) आउट हुए। कुलदीप यादव को तीन विकेट मिले। अक्षर पटेल और मोहम्मद सिराज को एक-एक विकेट मिले।























