
भारत-श्रीलंका दूसरे वनडे: श्रीलंका को लगा तीसरा झटका
20 ओवर का खेल खत्म जानिये श्रीलंका का क्या हुआ स्कोर
चंडीगढ, 12 जनवरी (विश्ववार्ता) कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर आज भारत-श्रीलंका वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 116 रन बना लिए हैं। नुआनिदु फर्नांडो और चरिथ असलंका क्रीज पर हैं। धनंजय डी सिल्वा शून्य पर आउट हुए। उन्हें अक्षर पटेल ने बोल्ड कर दिया। इससे पहले कुसल मेंडिस (34 रन) और अविष्का फर्नांडो 20 रन आउट हुए। अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज को एक-एक विकेट मिले























